Sunday, 31 December 2017

*पेट दर्द के लिए घरेलू उपाय*❄


यह व्हाट्सएप से कॉपी किया है और इसको हमने अभी प्रयोग नहीं किया है।




❄ *पेट दर्द के लिए घरेलू उपाय*❄
🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂
*सर्दी के दिनों में ठंड़ लगने के कारण पेट की गड़बड़ी होना आम बात है। खान-पान में आए बदलाव की वजह से प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। जिससे शरीर छोटी-मोटी बीमारियों की चपेट में जल्दी आ जाता है और पाचन क्रिया में भी गड़बड़ी पैदा होने लगती है। इस कारण पेट में दर्द होने लगती है। अचानक उठने वाले इस दर्द को ठीक करने के लिए कई बार हम समझ नहीं पाते कि कौन-सा नुस्खा अपनाएं, जिससे यह परेशानी जल्दी से दूर हो जाए। इस तरह की दिक्कतों को दूर करने के लिए कुछ घरेलू तरीके आपके काम आ सकते हैं-*

*🌈काली मिर्च*
काली मिर्च सेहत के लिए फायदेमंद है। काली मिर्च के पाउडर में हींग,सौंठ और काला नमक डालकर चूर्ण बना लें। पेट से संबंधित परेशानी के लिए गुनगुने पानी के साथ इस चूर्ण का सेवन करें। 
*🌈नमक और पानी*
पेट दर्द का कारण पेट की गैस भी हो सकता है। कुछ भी खाने के बाद खाना पचाने में परेशानी हो रही है तो एक कम गर्म पानी में एक छोटा चम्मच नमक मिक्स करके पी लें। 
*🌈इलायची*
इलायची पाचन क्रिया को दुरूस्त रखने का काम करती है। खाना खाने के बाद 2 इलायची को पीसकर शहद के साथ मिलाकर सेवन करें। दर्द से छुटकारा मिलेगा। 

*🌈एलोवेरा जूस*
एलोवेरा का रस पेट से जुड़ी परेशानियों को दूर करने का काम करता है। इसका सेवन करने से आंते साफ हो जाती है। रोजाना सुबह खाली पेट एेलोवीरा का जूस पानी में मिक्स करके पीएं। 

*🌈अनारदाना*
पेट में गैस बनने की परेशानी है तो अनारदाने में काली मिर्च और नमक डालकर खाएं। इससे दर्द और गैस से राहत मिलेगी। 

No comments:

Post a Comment